महत्वपूर्ण समझौते

 

  1. अर्थराइटिस, डायबिटीज मेलिटस, कैटरेक्ट, एथरो सक्लेरोसिस आदि रोगों के लिए विभिन्न वानस्पतिक पादप औषधियों के मूल्यांकन और योग के लिए आई.आई.सी.टी के साथ समझौता ज्ञापन।
  2. आयुर्वेद और सिद्ध के मौलिक और प्रायोगिक पहलुओं में वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रारंभ करने, सहायता, विकास, प्रोत्साहन तथा समन्वय के लिए अल - अमीन कॉलेज और फार्मेसी तथा क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान (आयुर्वेद), बंगलौर के साथ समझौता ज्ञापन।
  3. वैज्ञानिक अनुसंधान और पी एच डी के लिए परिषद् के मान्य संस्थान के रुप में मान्यता के लिए गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन।
  4. हल्दी तैल का पीड़ाहारी तथा प्रदाह रोधी क्रियाकलापों वाले हल्दी तैल को क्रीम योग के रुप में विकसित करने हेतु मैसर्स नाथ एग्री कल्चर फार्म तथा कोल्ड स्टोरेज बिसौली जनपद - बदायूँ (उ0प्र0) के साथ समझौता ज्ञापन।
  5. रोगों की चिकित्सा में प्राकृतिक उत्पादनों रिवर्स फार्माकॉलोजी तथा मैकेनिज्म का मूल्यांकन करने के लिए स्वामी प्रकाशानंद आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन।
  6. आयुर्वेद योगों का मानकीकरण अध्ययन और उनका निदान - चिकित्सात्मक परीक्षण आदि के लिए दीन दयाल अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली तथा वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के साथ समझौता ज्ञापन।
  7. चयनित अनुसंधान क्षेत्रों में पूर्व निदान चिकित्सात्मक तथा निदान चिकित्सात्मक अध्ययन करने के लिए लीला इरपैक्स, विजयवाड़ा के साथ समझौता ज्ञापन
  8. आयुर्वेद और सिद्ध में उच्च पाठयक्रमों के प्रस्ताव के लिए इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) के साथ समझौता ज्ञापन।
  9. बहु अनुशासनिक अनुसंधान तथा शैक्षिक कार्यक्रम: यथा: एम.टैक. (आयुर्वेद और सिद्ध मेडिकल जीव भू विज्ञान (बायो - जिओ सांईंस के लिए मनोमानियम सुन्दरनर विश्वविद्यालय, तिरूने लवेली, तमिलनाडू के साथ समझौता ज्ञापन)।
  10. प्राकृतिक उत्पादनों के योग, विकास, मानकीकरण तथा भेषजगुण विज्ञानीय मूल्यांकन के लिए पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के साथ समझौता ज्ञापन।
  11. सहयोगी अनुसंधान के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् के साथ समझौता ज्ञापन।
  12. सहयोगी अध्ययन के लिए इंस्टीटयूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसीन (स्टेट मेडिकल एकेडमी मेकनीककोवा), के अधीन सैंट पीटर बर्ग (रशियन फडरेशन के साथ समझौता ज्ञापन)।
  13. ट्रेडिसनल भूटेनिस्ट मेडिसिन सोवा-रिग्पा और आयुर्वेद के क्षेत्र में ट्रेडिशनल मेडिसिन डिपार्टमेंट पारंपरिक औषधी विभाग भूटान सरकार के साथ समझौता ज्ञापन।
  14. आयुर्वेद के क्षेत्र में समन्वय एवं सहयोग पर मिड्डलसैक्स यूनिवर्सिटी, लंदन (यू.के) साथ समझौता ज्ञापन।
  15. आयुर्वेद के क्षेत्र में समन्वय और सहयोग पर मिड्डलसैक्स यूनिवर्सिटी, लंदन से संबंद्ध कॉलेज ऑफ आयुर्वेद के साथ समझौता ज्ञापन।