सूचना शिक्षा एवं संचार व्यवस्था


आयुर्वेद का प्रचार - प्रसार

1.आरोग्य 2007 देहरादून


देहरादून के पैरेड ग्राउंड में 20 से 23 अप्रैल, 2007 तक आयुष विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं फिक्की नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित आरोग्य 2007 में केंद्रीय आयुर्वेद एवं सिध्द अनुसंधान परिषद् ने सहभागिता की। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय चिकित्सा पध्दति एवं होम्योपैथी के विभिन्न पहलुओं एवं स्वास्थ्य रक्षा में इसकी भूमिका के विषय में आम लोगों के बीच जागरुकता का सृजन करना है।


प्रदर्शनी का उद्धाटन श्री सुदर्शन अग्रवाल,महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड के द्वारा दीप जलाकर किया गया। श्रीमती पनाबाका लक्ष्मी माननीया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री,भारत सरकार एवं मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडुरी ने भी दीप जलाकर आरोग्या 2007 का उद्धाटन किया।


2. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेला लखनऊ


लखनऊ के नीबू पार्क में 18 से 20 जनवरी, 2007 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्धाटन श्री लालजी टंण्डन, सदस्य विधान मंण्डल एवं नेता प्रतिपक्ष के द्वारा किया गया। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने इस मेले में सहभागिता की। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ने नि:शुल्क चिकित्वा जाँच एवं औषधि वितरण की व्यवस्था की थी।


3. स्वास्थ्य रक्षा प्रदर्शनीमुंबई


मुंबई के कफ पैरेड,विश्व व्यापार केंद्र में 23 से 26 मार्च, 2007 तक स्वास्थ्य रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। श्री रंजित कुंबले माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार के कर कमलों से प्रदर्शनी का उद्धाटन किया गया। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, मुंबई ने भी इस मेले में सहभागिता की। संस्थान ने परिषद् प्रकाशनों की बिक्री हेतु एक स्टाल स्थापित किया था। मेले के दौरान परिषद् प्रकाशनों की उत्कृष्ट बिक्री हुई।


4. इंद्रा गाँधी म्यूनिस्पल स्टेडियम में विजयवाड़ा में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर


क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान विजयवाड़ा ने 18.3.2007 को इंद्रा गाँधी म्यूनिस्पल स्टेडियम के वाकर्श एशोसिएशन हाल में एक दिवसीय में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का संचालन किया। विजयवाड़ा के नगर निगम आयुक्त, श्री नटराजन गुलजार, भारतीय प्रशासनिक सेवा, के द्वारा शिविर का उद्धाटन किया गया। कुल 513 रोगी प्रदर्शनी में आए तथा नि:शुल्क जाँच एवं औषधि से लाभान्वित हुए। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के दौराद परिषद् गतिविधि को प्रदर्शित की गई।


5. स्वस्थ्य भारत 2007 कोच्चि 


स्वदेशी विज्ञान आन्दोलन कोच्चि द्वारा कोच्चि में 9 से 15 अक्तूबर, 2007 तक स्वस्थ्य भारत 2007 का आयोजन किया गया जिसमें परिषद् ने सहभागिता की। परिषद् के पबेलियन में परिषद् प्रकाशनों की बिक्री एवं सजीव औषधीय पादप मुख्य आकर्षण केंद्र थे। परिषद् ने आगन्तुकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं सजीव औषधि वितरण हेतु के लिए स्टाल स्थापित की थी।


6. अंतर्राष्ट्रीय आरोग्य 2007 - नई दिल्ली


प्रगति मैदान नई दिल्ली में 26 से 29 अक्तूबर,2007 तक अंतर्राष्ट्रीय आरोग्य 2007 का आयोजन किया गया। डॉ.अम्बूमणि रामदास,माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार के द्वारा दीप जलाकर मेले का उद्धाटन किया गया। डॉ.रामदास ने मेले में उपस्थित उच्च अधिकारियों को संबोधित किया। परिषद् ने भी मेले में सहभागिता की एवं आयुर्वेदिक सजीव औषध पादपों तथा परिषद् प्रकाशनों को प्रदर्शित किया। परिषद् के पबेलियन में सजीव लीच चिकित्सा तथा पंचकर्म चिकित्सा मुख्य आकर्षण के केंद्र थे। परिषद् ने विभिन्न पहलुओ पर पहुँच हेतु टच स्क्रीन एवं सकिर्ट टी वी स्थापित किया था। डॉ.जी.एस.लव्हेकर, निदेशक, केंद्रीय आयुर्वेद एवं सिध्द अनुसंधान परिषद् ने मेले में परिषद की ओर से प्रतिनिधित्व किया।


7. संजीवनी 2007 - >मुंबई


एक्सन ईवेन्ट एवं प्रोमोशन, मुंबई द्वारा 26 से 29 अक्तूबर, 2007 तक हाल संख्या 2-ए, मुंबई प्रदर्शनी केंद्र, गोरे गांव में संजीवनी 2007 का आयोजन किया गया। आयुष विभाग की ओर से परिषद् ने मेले में सहभागिता की। परिषद् पबेलियन में परिषद् प्रकाशनों की बिक्री एवं कच्चे औषधियों का प्रदर्शन तथा औषध पादप मुख्य आकर्षण के केंद्र थे। परिषद् ने आगन्तुकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं नि:शुल्क औषध वितरण की व्यवस्था की थी।


8. आयुष 2007- राजस्थान


राजस्थान सरकार ने अजमेर में 15 से 19 नवम्बर, 2007 तक तथा उदयपुर में 22 से 26 नवम्बर, 2007 तक एवं जयपुर में 29 नवम्बर से 3दिसम्बर 2007 तक आयुष 2007 (स्वास्थ्य मेला) का आयोजन किया। आयुष विभाग की ओर से परिषद् ने मेले में सहभागिता की तथा आयुष विभाग का सामान्य स्टाल स्थापित किया।


पैनल प्रदर्शनी एवं परिषद् प्रकाशनों की बिक्री और नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच, नि:शुल्क निदान चिकित्सात्मक परामर्श के माध्यम से परिषद् की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। परिषद् स्टाल में नि:शुल्क औषध की वितरण आगन्तुकों के लिए मुख्य आकर्षण के केंद्र थे।


9. आई आई टी एफ -2007 नई दिल्ली


भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन नई दिल्ली ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर, 2007 तक आई आई टी एफ 2007 का आयोजन किया। परिषद् ने मेले में सहभागिता की।

पैनल प्रदर्शनी एवं परिषद् प्रकाशनों की बिक्री और नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच, नि:शुल्क निदान चिकित्सात्मक परामर्श के माध्यम से परिषद् की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। परिषद् स्टाल में नि:शुल्क औषध की वितरण आगन्तुकों के लिए मुख्य आकर्षण के केंद्र थे।


10. आयुर्वेद महोत्सव झाँसी


आयुर्वेद एवं यूनानी बोर्ड निदेशालय झांसी द्वारा 19 से 26 नवम्बर, 2007 तक आयुर्वेद महोत्सव झाँसी का आयोजन किया गया। परिषद् ने इस महोत्सव में सहभागिता की। 


परिषद् प्रकाशनों की बिक्री और लीच उपचार का प्रदर्शन, नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच, मुख्य आकर्षण केंद्र थे। परिषद् ने स्टाल में आगन्तुकों के लिए नि:शुल्क औषध वितरण की व्यवस्था की थी।  


11.भारतीय विज्ञान संमेलन एवं प्रदर्शनी 2007,भोपाल


वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी प्ररिषद् भोपाल द्वारा भोपाल में 21 से 26 नवम्बर, 2007 तक  भारतीय विज्ञान संमेलन एवं प्रदर्शनी 2007 का आयोजन किया गया। पैनल प्रदर्शनी एवं परिषद् प्रकाशनों की बिक्री और नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच, नि:शुल्क निदान चिकित्सात्मक परामर्श के माध्यम से परिषद् की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। परिषद् स्टाल में नि:शुल्क औषध की वितरण आगन्तुकों के लिए मुख्य आकर्षण के केंद्र थे।


12. स्वास्थ्य मेला - रायबरेली


बैनश्वर इण्टर महाविद्यालय, लाल गंज, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में 18 से 20 अक्तूबर, 2007 तक राष्ट्रीय औषध पादप बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। परिषद् ने इस मेले में सहभागिता की। पैनल प्रदर्शनी एवं परिषद् प्रकाशनों की बिक्री और नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच, नि:शुल्क निदान चिकित्सात्मक परामर्श के माध्यम से परिषद् की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। परिषद् स्टाल में नि:शुल्क औषध की वितरण आगन्तुकों के लिए मुख्य आकर्षण के केंद्र थे।


13.सी.आइ.आइ चण्डीगढ मेला 2007


भारतीय उद्योग संघ चंण्डीगढ एकक द्वारा चंण्डीगढ में 2 से 5 नवम्बर,2007 तक सी.आइ.आइ चण्डीगढ मेला 2007 का आयोजन किया गया। आयुष विभाग की ओर से परिषद् ने मेले में सहभागिता की। परिषद पबेलियम में परिषद् प्रकाशनों की बिक्री और कच्ची औषधियों एवं औषधि पादप मुख्य आकर्षण के केंद्र थे। नि:शुल्क परिषद् ने स्टाल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच, एवं नि:शुल्क औषध वितरण की व्यवस्था की थी।


14. आरोग्य 2008 इन्दौर


इन्दौर के लाल बाग पैलेस में दिनांक 4 से 7 जनवरी, 2008 तक आरोग्य 2008 का आयोजन किया गया। डॉ.गौरीशंकर, राज्य स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दीप जलाकर मेले का उद्धाटन किया गया। परिषद् ने मेले में सहभागिता की और आयुर्वेदिक औषधियों एवं सजीव औषध पादपों का प्रदर्शन किया गया। परिषद्  पवेलियन में परिषद् प्रकाशनों की बिक्री और नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच, नि:शुल्क निदान चिकित्सात्मक परामर्श के माध्यम से परिषद् की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। परिषद् स्टाल में लीच उपचार एवं पंचकर्म उपचार आगन्तुकों के लिए मुख्य आकर्षण के केंद्र थे।


15. आरोग्य -2007 अमृतसर


अमृतसर के गोलबाग में 15 से 18 मार्च, 2008 तक आरोग्य 2008 का आयोजन किया गया। सुश्री लक्ष्मीकांत चावला, राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने दीप जलाकर मेले का उद्धाटन किया। परिषद ने मेले में सहभागिता की। परिषद् पवेलियन में प्रकाशनों की बिक्री और लीच उपचार, पंचकर्म उपचार, सिध्द पध्दति, आमची पध्दति एवं प्रकृति विश्लेषण आगन्तुकों के लिए मुख्य आकर्षण के केंद्र थे।