लक्ष्य एवं उद्देश्य

आयुर्वेद एवं सिद्ध के एक प्रमुख संस्थान की दृष्टि से इसकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना और इसी प्रकार के अन्य संस्थानों से सहयोग स्थापित कर कार्यनीति तैयार करना, साथ ही निरंतर मौलिक और प्रायोगिक ज्ञान अभिवृद्धि कर मानव रोगों के निदान, प्रतिषेध और उसकी चिकित्सा करना।


विस्तृत कार्यक्षेत्र

आयुर्वेद एवं सिद्ध चिकित्सा पद्धति में अनुसंधान के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की दिशा में आदर्श वैज्ञानिक आहार बनाना।


आयुर्वेद एवं सिद्ध के मौलिक एवं प्रायोगिक पहलुओं  पर वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रारंभ करना, सहायता देना, विकास करना, प्रोत्साहन और समन्वय करना।


रोग निदान और परीक्षण संबंधी मूलभूत ज्ञान और प्रायोगिक विधाओं का प्रचार करना साथ ही समतुल्य अन्य संस्थानों से सूचनाओं का आदान-प्रदान करना।


अनुसंधान संस्थानों को जो रोग अध्ययन, रोग प्रतिषेध और रोग उपचार में कार्यरत हैं तथा विशेष कर उन्हें जो देश की ग्रामीण जनता में कार्य करने को महत्व देते हैं उनको बढ़ाना और सहयोग प्रदान करना।